Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

बेटे ने फावड़े से वार कर की पिता की हत्या, आरोपी फरार, पुलिस ने पुत्र के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज, तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार के मंगलौर में एक बेटे ने फावड़े से वार कर अपने पिता की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। टांडा भनेड़ा में घटना के बाद ईंट भट्टा के मालिक की तहरीर पर पुलिस ने पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

यूपी में शामली के गुजरान बड़वा में रहने वाला 62 वर्षीय मोहम्मद सलीम, अपने 18 साल के बेटे मुशाहिर के साथ टांडा भनेड़ा में आसरा ईंट भट्टे पर काम करता था। तड़के करीब चार बजे भट्टे पर काम करते हुए दोनों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। आरोप है मुशाहिर ने फावड़े से सलीम के सिर पर वार कर दिया। इससे सलीम लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया जबकि मुशाहिर भाग गया। चीख पुकार सुनकर, अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे। यहां सलीम को खून से लथपथ देख उन्होंने मामले की जानकारी भट्टा स्वामी जफरुद्दीन को दी। भट्टा स्वामी ने मौके पर पहुंचकर डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर ने सलीम की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर पहुंची मंगलौर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इंस्पेक्टर एसके गंगवार ने बताया कि मुशाहिर की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नि:शुल्क परामर्श स्वास्थ्य शिविर में 124 मरीजों की जांच, हड्डी एवं शुगर संबंधी रोगों और योग के बारे में दिया परामर्श
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉