Medical
उत्तराखण्ड

रेलवे स्टेशन के पास दो शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप, पुलिस की टीम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, मामले की जांच जारी

ADVERTISEMENTS Ad

खटीमा:- रेलवे स्टेशन के पास वार्ड नंबर-6 में शनिवार देर रात दो लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। दोनों व्यक्ति मौके पर अचेत अवस्था में पड़े मिले थे।

ADVERTISEMENTS Ad

मामले की सूचना पर बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जीवन चुफाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों को देखा तो उनकी हालत गंभीर थी। बाद में दोनों की मौत की पुष्टि हुई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान राजेंद्र सिंह सामंत और 47 वर्षीय विनोद सिंह के रूप में हुई है। राजेंद्र सिंह खटीमा में वेस्ट व्यू होटल के सामने रहते थे और परचून की दुकान चलाते थे। वहीं विनोद सिंह मूल रूप से ग्राम नगला तहर, थाना डिलारी, जनपद मुरादाबाद के रहने वाले बताए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दोनों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में होने के कारण पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जनपदीय फील्ड यूनिट और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और कई जरूरी साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट

पुलिस आसपास के लोगों और स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा दोनों मृतकों से जुड़े लोगों और घटनास्थल से संबंधित अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों की मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉