Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

स्टोन क्रेशर के सामने स्कूल जा रहा बच्चा ट्रक की चपेट में आया, दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर किया धरना प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं। गोरापड़ाव स्थित लालकुआं स्टोन क्रेशर के सामने स्कूल को जा रहे हैं बच्चे को 18 टायरा ट्रक ने कुचल दिया, जिससे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, उक्त घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, आक्रोशित ग्रामीणों ने स्टोन क्रेशर के गेट के समक्ष सड़क पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरापड़ाव स्थित लालकुआं स्टोन क्रेशर के सामने सोमवार की प्रातः स्कूल को जा रहे हाथीखाल निवासी 7 वर्षीय बालक अरविंद को लेकर उसके पिता राधेश्याम कश्यप स्कूल को जा रहे थे, इसी दौरान वहां से गुजर रहे 18 टायरा ट्रक स्टोन क्रशर के मुख्य द्वार के समीप सड़क पर बने गड्ढे के चक्कर में उक्त बालक ट्रक की चपेट में आ गया, ट्रक के टायर की चपेट आने से गंभीर रूप से घायल बच्चे को प्रत्यक्षदर्शी तुरंत उठाकर डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, उक्त घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, आनन फानन में ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए, हल्द्वानी मंडी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया परंतु लोग नहीं माने, उक्त घटना से नाराज भारी संख्या में हाथीखाल क्षेत्र की महिलाएं भी मौके पर एकत्र हो गई, तथा सड़क बनाने की मांग को लेकर धरने में बैठ गई, महिलाओं का कहना है कि लालकुआं स्टोन क्रेशर से भारी संख्या में वाहनों का लगातार आवागमन उक्त रोड से होता है, जिसके चलते सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, परंतु आज तक उक्त सड़क निर्माण की शुध किसी ने नहीं ली है, जबकि क्षेत्र के ग्रामीण कई बार उक्त सड़क निर्माण को लेकर क्षेत्रीय विधायक सहित तमाम अधिकारियों से मिलकर उन्हें यथा स्थिति से अवगत करा चुके है, इसके बावजूद आज तक किसी ने उक्त सड़क की सुध नहीं ली है, जबकि जर्जर हो चुकी उक्त सड़क पर रोजाना स्टोन क्रेशर से रेता बजरी लेकर सैकड़ो ओवरलोड वाहन गुजर कर सड़क की हालत और अधिक खराब कर रहे हैं, समाचार जारी होने तक मौके पर तहसीलदार लालकुआं युगल किशोर पांडे सहित मंडी चौकी पुलिस कर्मी नाराज ग्रामीणों को समझाने में जुटे हुए थे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉