Medical
उत्तराखण्डधर्म/संस्कृतिनैनीताल

कैंची धाम दर्शन आने वाले दर्शनार्थियों के लिए भीमताल और भवाली से शटल सेवा कल 26 मार्च से शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। कैंची धाम दर्शन के लिए आने वाले पर्यटकों के  आवागमन के लिए कल से शटल सेवा और पार्किंग व्यवस्था लागू हो जाएगी। वर्तमान समय में भवाली स्थित कैंची धाम में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ के चलते जाम की समस्या होती थी, अब स्थानीय जनता और पर्यटकों को जाम से निजात दिलाने और वाहनों के सुगम आवागमन और प्रभावी यातायात व्यवस्था स्थापित करने के लिए बीते दिवस पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र रिधिम अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा भवाली क्षेत्र की यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण के दौरान नैनीताल पुलिस ने सभी पर्यटकों के वाहनों की सुगम यातायात व्यवस्था हेतु तत्कालिक और दीर्घकालिक व्यवस्थाएं स्थापन किए जाने के क्रम में कैंची दर्शन के लिए आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण किया गया है। जिस क्रम व्यवस्थाओं के अंतर्गत कैंची धाम दर्शन के लिए आने वाले सभी पर्यटकों हेतु कल 26 मार्च से शटलसेवा लागू की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कोसी के समीप अनियंत्रित होकर कार गहरी खाई में गिरी, हादसे में पिता की मौत, पुत्र और चालक घायल
Ad

शटल सेवा के लिए रुट तय किया गया है। भीमताल मार्ग का उपयोग कर कैंची दर्शन के लिए आने वाले सभी पर्यटक वाहन इंडस्ट्रियल एरिया भीमताल पार्किंग स्थल में पार्क कर शटल सेवा से कैंची दर्शन के लिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

ज्योलीकोट भवाली मार्ग का उपयोग कर कैंची दर्शन के लिए आने वाले सभी पर्यटक वाहन भवाली सेनेटोरियम के पास स्थित कैची बाईपास में 1.5 किमी तक पार्किंग स्थल में पार्क कर शटल सेवा से कैंची दर्शन के लिए जाएंगे। यह शटल व्यवस्था सामान्य दिनों में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रभावी रहेगी। वीकेंड अथवा त्योहारी सीजन के दौरान यह व्यवस्था सुबह 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक प्रभावी रहेगी। वीकेंड अथवा त्योहारी सीजन के दौरान ही भारी वाहनों का आवागमन प्रातः  8 बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। पहाड़ को जाने वाले अन्य सभी शेष वाहन सामान्यतः मार्ग का उपयोग कर अपने गंतव्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार, चार घायल, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला, उपचार जारी

सभी आगंतुक पर्यटकों से अनुरोध है कि कृपया उपरोक्त यातायात व्यवस्था के अनुसार ही अपनी यात्रा प्लान करें। पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। नैनीताल पुलिस के द्वारा  कैंची धाम आने वाले सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता के सुगम आवागमन के लिए बेहतर व्यवस्थाओं को स्थापित किए जाने के भी भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉