Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

उत्तरकाशी: भारी बारिश के बाद आपदा ने मचाई तबाही, हर्षिल में फटा बादल, तेलगाड़ नदी उफान पर, खीरगंगा में जल स्तर बढ़ा

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी:- उत्तराखंड के धराली क्षेत्र में भारी बारिश के
बाद आई आपदा ने तबाही मचा दी है। हर्षिल स्थित सेना कैंप के पास बहने वाली तेलगाड़ नदी अचानक उफान पर आ गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नदी का जलस्तर बढ़ने से कई घर और दुकानें खतरे की जद में आ गए हैं।
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को भी बंद कर दिया गया है।इधर, खीरगंगा में भी जलस्तर बढ़ने की सूचना है। धराली में आई आपदा के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सेना और एसडीआरएफ की टीमों ने कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। आपदा के चलते क्षेत्र के लोग दहशत में हैं और प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: बद्रीनाथ धाम में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी के बाद आई तापमान में गिरावट
Ad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा-” उत्तरकाशी की इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। सभी पीड़ितों की कुशलता की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात कर हालात की जानकारी ली है। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।”

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं, केंद्र सरकार ने भी तत्परता दिखाते हुए आईटीबीपी की तीन और एनडीआरएफ की चार टीमों को मौके पर रवाना किया है। ये टीमें जल्द मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों को गति देंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे हासिल की शिक्षक की नौकरी, तीन सहायक अध्यापकों के खिलाफ पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जनवरी 2026 में मिली थी नियुक्ति
Ad

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा -” उत्तरकाशी में अचानक आई बाढ़ की तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बहुमूल्य जीवन बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।

प्रशासन ने पहाड़ी क्षेत्रों में रह रहे लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने की अपील की है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉