Medical
उत्तराखण्डबागेश्वर

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर:-  एक किशोर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। जांच में किशोर के नशे की लत में पड़ने की बात सामने आ रही है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad

माल रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप रहने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार विनोद कुमार का 17 वर्षीय पुत्र आयुष सोमवार देर शाम घर के भीतर पंखे से लटक गया। छोटी बहन ने खिड़की से देखा तो परिजनों को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे परिवार ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही कोतवाल कैलाश सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को जिला अस्पताल भिजवाया।
परिजनों के अनुसार, किशोर हाल ही में गलत संगत में पड़ गया था और नशे का आदी हो चुका था। कुछ दिन पहले उसने किसी को देने की बात कहकर घर से पांच हजार रुपए भी लिए थे। आत्महत्या से पहले उसे एक अज्ञात कॉल आया था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस मोबाइल डिटेल और संपर्कों की जांच कर रही है।
पुलिस जांच में किशोर द्वारा व्हाइटनर और सॉल्यूशन का नशा करने की बात सामने आई है। एसपी चंद्रशेखर आर. घोड़के ने कहा कि किशोरों को नशे से बचाने के लिए स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों पर नजर रखें। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फ्लाईओवर पर गार्डर गिरने से दो कांवड़ियों की मौत, एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉