Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सड़क किनारे खड़ी कार को दूसरी कार ने मारी टक्कर, एक युवती समेत पांच लोग घायल, जांच जारी

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  आज रविवार नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर बजून क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक कार को तेज गति से आ रही दूसरी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि चार अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं। गंभीर हालत में युवती को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार पंचकुला निवासी राकेश, जो वर्तमान में अल्मोड़ा के भिकियासैंण स्थित एक बैंक में तैनात हैं, अपनी मंगेतर पुष्पलता के साथ कार संख्या एच आर-49जे-0469 से कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। बजून क्षेत्र में पहुंचने पर पुष्पलता को अचानक उल्टी आने लगी, जिस पर उन्होंने वाहन सड़क किनारे रोक दिया। पुष्पलता कार से उतर ही रही थी कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार संख्या यूपी-14एलबी-7944 उनकी खड़ी कार से टकरा गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

टक्कर के बाद दूसरी कार अनियंत्रित होकर पलटते हुए सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। हादसे में पुष्पलता के अलावा दूसरी कार में सवार गाजियाबाद-नोएडा निवासी चालक सुरजीत सिंह सहित विनय राठी, मोहित शर्मा और मोहित मलिक घायल हो गए। दोनों वाहनों के एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन पुष्पलता की हालत गंभीर बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने सभी घायलों को सड़क और वाहनों से बाहर निकाला और निजी वाहनों से बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

एसपी यातायात एवं अपराध डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि गंभीर रूप से घायल युवती को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु करा दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है, मामले की  जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉