Medical
उत्तराखण्ड

रेल परियोजना सुरंग के अंदर काम कर रहे मजदूर की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना में गूलर क्षेत्र में सुरंग के अंदर काम कर रहे  युवक की मशीन के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस का कहना है  मामले की  जांच की जा रही है।बुधवार को रेलवे प्रोजेक्ट में काम कर रही एलएनटी के अभय प्रताप ने पुलिस को घटना की सूचना दी। अभय ने पुलिस को बताया कि गूलर क्षेत्र में सुरंग निर्माण कार्य में मशीन से खुदाई कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान मशीन बैक करते समय मजदूर विकास सोरेंग 27 वर्ष पुत्र निखिल सोरेंग निवासी दुमकी करोजो, झारखंड मशीन के नीचे आ गया। जिसे तत्काल उपचार के लिए राजकीय उपजिला चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड शासन में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल: छह अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तत्काल कार्यभार संभालने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉