Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हरेला महापर्व पर सिटी पार्क हल्द्वानी में पौधारोपण: सांसद अजय भट्ट ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, दिलाई ‘एक पेड़ मां के नाम’ की शपथ

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- उत्तराखंड की लोकसंस्कृति के प्रतीक हरेला महापर्व के अवसर पर आज सिटी पार्क हल्द्वानी में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट तथा महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

सांसद अजय भट्ट ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए हरेला महापर्व के महत्व पर प्रकाश डाला और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हर नागरिक से एक पौधा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हरेला हमें अपनी जड़ों से जुड़ने, प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने और भावी पीढ़ियों के लिए हरा-भरा उत्तराखंड देने की प्रेरणा देता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

सांसद ने कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई, जिसमें उन्होंने पौधों के संरक्षण और वृक्षारोपण को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अनामिका, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, उप जिलाधिकारी राहुल शाह सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉