Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

दीपावली पर ध्यान से खरीदें मिठाई, मशहूर कंपनी के काजू कतली में मिली फंगस की शिकायत, नमूने जांच के लिए भेजे

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए एवं आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन देहरादून तथा जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर आज हल्द्वानी तथा लालकुआं में अभियान चलाया गया, इस दौरान मिठाई के चार नमूने लिए गए। हल्द्वानी में एक मशहूर कंपनी के काजू कतली में फंगस की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए इस बैच नंबर के काजू कतली का नमूना संग्रह किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

उक्त सभी नमूने जांच के लिए राजकीय खाद एवं औषधि विश्लेषण  रुद्रपुर भेज दिए गए हैं, जिसमें रिपोर्ट आने पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। आज जनपद में कुल चार नमूने भरे गए तथा 11 निरीक्षण किये गये।

ADVERTISEMENTS Ad

  प्रवर्तन  टीम में उपायुक्त कुमाऊं मंडल खाद्य संरक्षण राजेंद्र सिंह कठायत, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नैनीताल अनिल कुमार मिश्रा, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी हल्द्वानी अभय कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हल्द्वानी ग्रामीण नंदकिशोर उपस्थित रहे। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा एवं उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की मिलावट की शिकायत पर तुरंत विभाग को सूचित करें एवं उच्च गुणवत्ता खाद्य पदार्थ का ही सेवन करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉