Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में 15 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी, पार्क से 200 से अधिक स्थानीय निवासियों को मिलता है रोजगार

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में पर्यटक 15 नवंबर से जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे। पार्क प्रशासन ने सफारी वाहन स्वामियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक पर्यटन व्यवसायी 25 अक्टूबर तक आवेदन पत्र प्रधान कार्यालय या वेबसाइट rajajitigerreserve.uk.in से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

राजाजी टाइगर रिजर्व हर वर्ष 15 नवंबर से 15 जून तक पर्यटकों के लिए खुला रहता है। इस दौरान हजारों सैलानी यहां बाघ, हाथी और अन्य वन्य जीवों को करीब से देखने पहुंचते हैं। जंगल सफारी से पार्क प्रशासन को हर साल एक करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त होता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

पार्क एशियाई हाथियों और बाघों के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहां तेंदुआ, जंगली बिल्ली, हिमालयी काला भालू, स्लॉथ भालू, धारीदार लकड़बग्घा, सांभर, जंगली सुअर, चित्तीदार हिरण, बार्किंग हिरण सहित कई वन्यजीव बड़ी संख्या में पाए जाते हैं।फिलहाल पार्क में गेट और सड़कों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। पार्क प्रशासन के अनुसार, 31 अक्टूबर तक सभी सफारी ट्रैक तैयार कर लिए जाएंगे और पर्यटकों की सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाएं भी पूरी कर ली जाएंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

एसीएफ राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क अजय लिंगवाल ने बताया कि पार्क क्षेत्र की चार प्रमुख रेंजों चिल्लावाली रेंज (30 किमी), हरिद्वार रानीपुर रेंज (24 किमी), मोतीचूर रेंज (22 किमी) और चीला रेंज (36 किमी) में जंगल सफारी संचालित की जाएगी। पार्क से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से करीब 200 से अधिक स्थानीय निवासियों को रोजगार मिलता है, जबकि पार्क में 160 से अधिक सफारी वाहन पंजीकृत हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉