Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने 50 करोड़ रुपए से ऊपर की लागत के योजनाओं की करी समीक्षा, कई अधिकारी रहे मौजूद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  कुमाऊं आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री उत्तराखंड दीपक रावत द्वारा कैंप कार्यालय हल्द्वानी में कुमाऊं मंडल अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा 50 करोड़ रुपए से ऊपर की लागत से कार्यान्वित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान संयुक्त निदेशक अर्थ एवं संख्या कुमाऊं मंडल आर सी तिवारी द्वारा अवगत कराया गया कि मंडल अंतर्गत 50 करोड रुपए से ऊपर की 45 कार्य 17 विभागों के माध्यम से कार्यान्वित किए जा रह हैं। स्वीकृत 45 गतिमान कार्यों की कुल धनराशि लगभग 14726.49 करोड़ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

जमरानी बांध, पीआईयू हल्द्वानी, सिंचाईं, एम्स सैटेलाईट किच्छा, पन्तनगर एयरपोर्ट, पीएमएवाई रूद्रपुर, पीआईयू नैनीताल, वाईब्रेट विलेज के माध्यम से 01-01 कार्य गतिमान है। ब्रिडकुल, पीआईयू, चम्पावत, यूपीसीएल द्वारा 03-03 कार्य और पेयजल निगम, एनएचएआई, पिटकुल, लोक निर्माण विभाग द्वारा 50 करोड़ से अधिक लागत के 04-04 कार्य किए जा रहे हैं। जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा 05 कार्य और निर्माण विंग पेयजल निगम द्वारा 50 करोड़ से ऊपर के 07 कार्य गतिमान हैं। इस दौरान विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉