Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पुलिस ने चंदन तस्करों का किया पर्दाफाश, जेल में बना था प्लान, चोरी की लकड़ी को कानपुर जाकर बेचने की थी योजना

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के सख्त निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चंदन चोरी के एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसपी सिटी मनोज कत्याल के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया।

ADVERTISEMENTS Ad

ऐसे हुआ खुलासा

ADVERTISEMENTS Ad

20 जनवरी 2026 को रामपुर रोड स्थित डालाकोटी कंपाउंड निवासी उमेश चंद्र डालाकोटी ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके परिसर से अज्ञात चोर कीमती चंदन का पेड़ काटकर ले गए हैं। मामले में एफआईआर संख्या 24/2026 धारा 305 (ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने सीसीटीवी सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के जरिए 22 फरवरी को सुशीला तिवारी अस्पताल तिराहे के पास से आरोपी कमल ढाली को धर दबोचा।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

बरामदगी ने खोला राज

अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किए गए चंदन की लकड़ी के 6 टुकड़े, एक आरी, बसुली, रेती और चार दस्ताने बरामद किए गए। बरामद लकड़ी का घटनास्थल पर मौजूद ठूंठ से मिलान करने पर नाप और बनावट हूबहू पाई गई, जिससे चोरी की पुष्टि हो गई।

जेल में बनी थी साजिश

पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि जेल में उसकी मुलाकात इन्द्रजीत राय नामक अपराधी से हुई थी, जिसने पहले भी तस्करी की वारदातें की हैं।
19 जनवरी की रात दोनों यामाहा R15 (UK04AQ7350) से हल्द्वानी पहुंचे और डालाकोटी कंपाउंड में पेड़ काट डाला। पकड़े जाने के डर से उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के तार भी काट दिए। चोरी की लकड़ी को कानपुर ले जाकर करीब ₹1800 प्रति किलो के हिसाब से बेचने की योजना थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी

गिरफ्तार आरोपी

कमल ढाली पुत्र किशनो ढाली, निवासी सूरज फार्म ओझा, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश)।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

चौकी मंगलपड़ाव की टीम- उप निरीक्षक गौरव जोशी (चौकी प्रभारी), अपर – उप निरीक्षक मान सिंह, कांस्टेबल 566 कमलेश सिंह नौला, कांस्टेबल 65 संतोष बिष्ट।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉