Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शुभारंभ, 10 अक्टूबर को होगा समापन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- कुमाऊं कमिश्नर/सचिव मा० मुख्यमंत्री, दीपक रावत, ने बुधवार को तरणताल मानसखण्ड खेल परिसर, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार, हल्द्वानी में 23वीं अंतर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता वर्ष 2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 12 टीमों के प्रतिभागी एवं अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS Ad

कुमाऊं कमिश्नर ने कहा, “खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित होता है, जिससे व्यक्ति जीवन की चुनौतियों का संतुलित ढंग से सामना कर सकता है”। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए शारीरिक व मानसिक दोनों प्रकार की फिटनेस विशेष रूप से जरूरी है, क्योंकि उनकी ड्यूटी अधिक परिश्रम और तनाव से जुड़ी होती हैं। यही ध्यान में रखते हुए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ‘मिशन संवाद’ ऐप की शुरुआत की गई है, जो पुलिस बल की मानसिक सुदृढ़ता को प्राथमिकता देता है। यह पहल संवाद, सहानुभूति और सहयोग पर आधारित है तथा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

आयुक्त ने यह भी कहा कि उन्हें विश्वास है कि तैराकी और क्रॉस कंट्री दोनों में इस बार नए रिकॉर्ड बनेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के बाद उत्तराखंड में वर्ल्ड क्लास खेल अवसंरचना विकसित हुई है, जिससे राज्य में खेल संस्कृति और इकोसिस्टम को नई दिशा मिली है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पीएन. मीणा, कमांडेंट आईटीबीपी अनिल सिंह बिष्ट, क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी, नगर पंचायत अध्यक्ष लालकुआं सुरेन्द्र लोटनी, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा कत्यूरा आदि उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का समापन 10 अक्टूबर  को अपराह्न 1 बजे पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊँ परिक्षेत्र, नैनीताल ऋद्धिम अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉