Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न, परीक्षा केंद्रों के प्रबंधक, आयोग के प्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल/ हल्द्वानी:- जनपद में 14 जून को उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विभिन्न विभागों की स्नातक स्तरीय पदों की लिखित परीक्षा के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में एक बैठक सम्पन्न हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 14 जून को पूर्वाह्न 11 बजे से 1 बजे तक होने वाली उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की लिखित परीक्षा हेतु हल्द्वानी, रामनगर, नैनीताल एवं कालाढूगी में कुल 57 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का पूर्व में स्थलीय निरीक्षण करने तथा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी कैमरे, एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की सूक्ष्मता से जांच सुनिश्चित करने को कहा गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में तीन दिवसीय भव्य रामलीला महोत्सव संपन्न, छात्र-छात्राओं के शानदार अभिनय की सभी ने की सराहना
Ad

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को परीक्षा की गोपनीयता, सुरक्षा व्यवस्था एवं समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, गोपनीयता एवं अनुशासन के साथ संपन्न कराया जाए, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा के सफल एवं शान्तिपूर्ण, पारदर्शी संचालन हेतु परिवेक्षक, सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई। बैठक में आयोग के प्रतिनिधियों द्वारा परीक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  अमृतपुर बाईपास निर्माण कार्य का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने किया स्टे आर्डर निरस्त, आज से कार्य दोबारा शुरू

जिलाधिकारी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि कैंची धाम (भवाली) में आयोजित होने वाले स्थापना दिवस को ध्यान में रखते हुए, अभ्यर्थी किसी भी तरह के विलंब से बचने के लिए अपने परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुँचें।

बैठक में नोडल अधिकारी परीक्षा/अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, हल्द्वानी, रामनगर, नैनीताल एवं कालाढूगी क्षेत्रों के उपजिलाधिकारी, 57 परीक्षा केन्द्रों के प्रबंधक, आयोग के प्रतिनिधि एवं पुलिस महकमे के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉