Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

स्कूटी से स्कूल जा रही शिक्षिका सड़क पार कर रहे हाथी से टकराई, गंभीर रूप से घायल, जंगल क्षेत्र में धीमी गति से वाहन चलाने की वन विभाग ने की अपील

ADVERTISEMENTS Ad

खटीमा (ऊधमसिंहनगर। बनबसा-चकरपुर के बीच घने जंगल से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूटी से स्कूल जा रही एक शिक्षिका अचानक सड़क पार कर रहे हाथी से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में हाथी का एक दांत भी टूटकर सड़क पर गिर गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार श्रीपुर बिछवा निवासी निकिता कापड़ी पत्नी रोहित कापड़ी सुबह अपने मायके टनकपुर से स्कूटी से खटीमा स्थित हिंद पब्लिक स्कूल जा रही थी। इसी दौरान बनबसा-चकरपुर के बीच जंगल क्षेत्र में अचानक एक हाथी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया और स्कूटी उसकी चपेट में आ गई।

ADVERTISEMENTS Ad

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और हाथी का एक दांत टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद शिक्षिका ने साहस दिखाते हुए किसी तरह वहां से हटकर अपनी जान बचाई।

राहगीरों के शोर मचाने पर जंगल की ओर भागा हाथी

घटना के समय पीछे से आ रहे राजकीय इंटर कॉलेज गैंडाखाली और सूखीढांग के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हादसा देखा। सभी ने शोर मचाया, जिसके बाद हाथी जंगल की ओर भाग गया।
सूचना मिलने पर चकरपुर चौकी प्रभारी विकास कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। घायल महिला को एनएच एंबुलेंस के जरिए खटीमा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत स्थिर बताई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान

हाथी की निगरानी के लिए लगाए जाएंगे ट्रैप कैमरे

वन क्षेत्राधिकारी हरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि हादसे में टूटे हाथी के दांत को कब्जे में लेकर सुरक्षित रेंज कार्यालय में रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र हाथी कॉरिडोर में आता है और यहां से अक्सर हाथियों के झुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पार करते रहते हैं।

वन विभाग ने घटना स्थल के आसपास दो ट्रैप कैमरे लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है ताकि हाथियों और अन्य वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। वन विभाग ने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों से विशेष सतर्कता बरतने और जंगल क्षेत्र में धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉