Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

आरटीओ विभाग ने संयुक्त रूप से 100 से अधिक ऑटो, ई रिक्शा के खिलाफ की कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। शहर में महिला सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जारी एसओपी का पालन न करने पर प्रशासन और आरटीओ विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की। सोमवार को कालाढूंगी रोड, नैनीताल रोड और वर्कशॉप लाइन समेत विभिन्न क्षेत्रों में 100 से अधिक ऑटो और ई-रिक्शा के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई और आरटीओ प्रवर्तन अधिकारी गुरदेव सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सभी ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को सत्यापन कराने और निर्धारित ड्रेस कोड अपनाने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके कई चालकों ने एसओपी का पालन नहीं किया, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने साफ किया है कि यदि चालक नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो आगे और सख्त कदम उठाए जाएंगे। महिला सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा: 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉