Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

तिकोनिया चौराहे पर शराब की दुकान में देर रात लगी आग, करीब पौने दो करोड़ के नुकसान का अनुमान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित तिकोनिया चौराहे पर अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान में सोमवार देर रात आग लग गई। देर रात दो बजे राहगीर ने आग की लपटें देखी तो फायर स्टेशन को सूचना दिया। तत्काल ही दमकल के तीन वाहन और एक दर्जन से ज्यादा फायरमैन एफएसओ मिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में पहुंचे। तीन घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सुबह पांच बजे आग पूरी तरह बुझा ली गई।

ADVERTISEMENTS Ad

एफएसओ ने बताया कि तीन वाहनों के जरिए शराब की दुकान और ऊपर बने गोदाम पर लगी आग को काबू किया गया। अंदर एक कॉमर्शियल सिलेंडर भी था। फायर कर्मियों ने जान पर खेल कर सिलिंडर को बाहर निकाला। उसमें भी आग लग चुकी थी। यदि सिलिंडर फटता तो आसपास की दुकान भी जल सकती थी। आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात दुकान अनुज्ञापी ने बताया है। जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा। अभी तक के आंकलन के अनुसार लगभग पौने दो करोड़ रुपए का नुकसान का अनुमान है।

पुलिस ने बताया कि लालकुआं निवासी और ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय अनुज सिंह दानु ने सुबह करीब 01:50 बजे फायर स्टेशन हल्द्वानी को सूचना मिली कि तिकोनिया चौराहा के पास स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही मिंदर पाल सिंह एफएसओ हल्द्वानी द्वारा मय फायर सर्विस की टीम तीन दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची।
अग्निशमन के दौरान आग की चपेट में आए 19 किलो के एक एलपीजी सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकालकर ठंडा किया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

कड़ी मशक्कत के बाद फायर सर्विस की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया और उसे आस-पास की इमारतों तक फैलने से रोक दिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉