Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

वन प्रभाग के एसडीओ के आवास पर पथराव, परिसर में खड़ी बोलेरो कार के शीशे तोड़े, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:- तराई पश्चिमी वन प्रभाग के एसडीओ मनीष जोशी के आवास पर मंगलवार देर रात अज्ञात लोगों ने पथराव किया । हमलावरों ने आवास परिसर में खड़ी बोलेरो कार के शीशे तोड़ दिए और मौके पर एक धमकी भरा पत्र भी फेंका, जिसमें भुगत लेने की चेतावनी दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी ने कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, उनके शौर्य, साहस और बलिदान को किया नमन
Ad

बताया गया कि एसडीओ मनीष जोशी मंगलवार सुबह अवैध खनन की सूचना पर खड़ंजा गेट पहुंचे थे, जहां खनन माफिया के साथ उनकी हाथापाई हुई थी। इसके बाद एसडीओ ने कोतवाली में तहरीर दी थी, वहीं खनन चालकों व स्वामियों ने भी एसडीओ के खिलाफ तहरीर दी थी।

ADVERTISEMENTS Ad

एसडीओ के अनुसार, रात करीब साढ़े दस बजे कुछ अज्ञात लोग उनके आवास के बाहर पहुंचे और पथराव किया। एक बड़ा पत्थर कार की खिड़की पर लगने से शीशा टूट गया। साथ ही एक पत्र फेंका गया, जिसमें  अंजाम भुगतने की धमकी दी गई।
एसडीओ ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। बुधवार सुबह उन्होंने कोतवाली पहुंचकर तहरीर सौंपी और हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: 28 और 29 जुलाई को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, 11 जिलों में बाढ़ का खतरा, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉