Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

आंचल दूध अब होगा महंगा, दो से ढाई रुपए तक बढ़ेंगे दाम

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  आंचल दूध दो से ढाई रुपये तक महंगा होगा। देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और चंपावत में इसके दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। कुछ जिलों में नई कीमतें चार मई तो कुछ में छह मई से लागू होंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के मुताबिक नैनीताल जिले में स्टैंडर्ड दूध एक लीटर की कीमत 58 से बढ़ाकर 60 रुपये और फुल क्रीम दूध की कीमत 66 से बढ़ाकर 68 रुपये कर दी गई है। वहीं कॉउ मिल्क 56 से बढ़ाकर 58 रुपये किया गया है। ऊधमसिंह नगर जिले में स्टैंडर्ड दूध की कीमत 58 रुपये से बढ़ाकर 60 और फुल क्रीम दूध की कीमत 66 से बढ़ाकर 70 एवं कॉउ मिल्क 56 से बढ़ाकर 60 रुपये किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हादसा: विद्युत सब स्टेशन में कार्यरत 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत, हादसे के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों और परिजनों में मचा हड़कंप
Ad

इन दोनों जिलों में नई कीमतें चार मई से लागू होगी। देहरादून जिले में डबल टोन्ड दूध एक लीटर की कीमत 50 से 52 रुपये, टोन्ड की 56 से 58, स्टैंडर्ड की 66 से 68, फुल क्रीम की 68 से 70 और कॉउ मिल्क की 58 से 60 रुपये प्रति लीटर तय की गई है। देहरादून जिले में पांच मई से और हरिद्वार जिले में छह मई के बाद दूध की नई कीमत लागू होगी। वही, चंपावत जिले में स्टैंडर्ड दूध की कीमत 60 से 62 रुपये 50 पैसे प्रति लीटर की गई है। जो छह मई से लागू होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉