Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हल्द्वानी में राजकीय नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का संचालन प्रारंभ, मुख्य विकास अधिकारी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के द्वारा नशा मुक्त उत्तराखंड के अंतर्गत जिला नैनीताल में इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिले में नशामुक्ति केन्द्र खोले जाने की घोषणा की, इसी के अंतर्गत हल्द्वानी के पाण्डे नवाड़ में राजकीय नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का संचालन प्रारंभ हो गया है।
सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे ने उक्त नशा मुक्ति केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण के दौरान परिसर के समीप संचालित राजकीय प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र भवन की  पुताई, परिसर में तत्काल सफाई कराने के निर्देश एसीएमओ को दिए। इसके साथ ही परिसर के भीतर से गुजर रही सिंचाई नहर की मरम्मत हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने नशामुक्ति केंद्र में मरीजों को दी जा रही आवश्यक सुविधाओं की जानकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं इसका संचालन कर रही स्वेच्छिक संस्था सोसायटी फोर प्रमोशन ऑफ यूथ एंड मॉसेज के प्रतिनिधि से ली। इस दौरान उन्होंने परामर्शदाता, चिकित्सक कक्ष तथा अन्य कक्षों का निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि समाज में नशे की समस्या बढ़ रही है, उसके निवारण के लिए हल्द्वानी में यह संस्थान शुरु किया है, इसका उद्देश्य नशे के प्रति जो लोग ज्यादा दिख रहे है, उन्हें हम समाज की मुख्य धारा में लाना है, उसके लिए इलाज की व्यवस्था की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ श्वेता खर्कवाल, खण्ड विकास अधिकारी असगर तनवीर अपर सहायक अभियंता सिंचाई संजय कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉