Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं:- आज नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में देश की आजादी का 80वां पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने ध्वजारोहण किया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी।

ADVERTISEMENTS Ad

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आंचल दुग्ध संघ दुग्ध उत्पादकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रहा है। दुग्ध उपार्जन व्यवस्था को मजबूत करने के साथ आंचल के दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों के विपणन को बढ़ावा देने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: आने वाले चार दिनों में प्रदेश के सभी जिलों में अलर्ट जारी, भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना
Ad

उन्होंने कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि दुग्ध संघ के कर्मचारियों को जल्द ही वर्दी वितरित की जाएगी। उन्होने कहा कि कर्मचारी दुग्ध संघ की कार्यप्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी हैं तथा उनके हितों और सुविधाओं का ध्यान रखना संघ की प्राथमिकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं समेत पर्वतीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 दुग्ध समितियों में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। समितियों में पदाधिकारियों एवं दुग्ध उत्पादकों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया तथा देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति संकल्प लिया।

दुग्ध समितियों के चुनाव को लेकर तिथियां निर्धारित होने के चलते स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान आचार संहिता का पालन किया गया और किसी भी प्रकार की चुनाव प्रचार संबंधी गतिविधि नहीं की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत, पति घायल, पांच वर्षीय बच्चा बाल-बाल बचा

कार्यक्रम का संचालन प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने किया। उन्होंने उपस्थित कर्मचारीगण को दुग्ध उपार्जन व्यवस्था, दुग्ध समितियों से होने वाले संग्रहण तथा आंचल दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों के विपणन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कर्मचारियों से दुग्ध उत्पादकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखते हुए दुग्ध उपार्जन बढ़ाने तथा आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, पूर्व संचालक मंडल सदस्य राजेंद्र प्रसाद, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू, सुरेश चंद्र, रमेश मेहता, राजू दुमका, रमेश चंद्र, दिनेश कुलोरा, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, स्टोर प्रभारी खलील अहमद, रश्मि धामी, रेखा बोरा, विपिन तिवारी, विजय चौहान, विमल कुमार समेत दुग्ध संघ के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉