Medical
राष्ट्रीय

पीएम मोदी 19 अप्रैल को कटरा श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे

ADVERTISEMENTS Ad

 नई दिल्ली। कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से रेलमार्ग के जरिए जोड़ने का सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

ADVERTISEMENTS Ad

272 किलोमीटर लंबी उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक परियोजना पूरी होने के बाद कश्मीर घाटी को यह ऐतिहासिक सौगात मिलने जा रही है। इस मार्ग पर ट्रेन के सफल परीक्षण किए जा चुके हैं और रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने जनवरी में सेवा को मंजूरी दी थी। फिलहाल जम्मू रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण किया जा रहा है, इसलिए ट्रेन सेवा कटरा से शुरू होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन से जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। काफी समय से कश्मीर के लिए सीधी रेल सेवा की मांग की जा रही थी, जिसे इस परियोजना के माध्यम से पूरा किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस परियोजना में 38 सुरंगें और 927 पुल जिसकी लंबाई 13 किलोमीटर है हैं। इसमें भारत की सबसे लंबी परिवहन सुरंग (टनल टी-49) 12.75 किमी लंबी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉