Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

साइबर ठगी: फर्जी ऐप डाउनलोड करते ही खाते से उड़े 3.64 लाख रुपए

Ad

पिथौरागढ़। लगातार जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी लोग साइबर ठगों के झांसे में आकर अपनी  पूंजी गंवा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पिथौरागढ़ जिले के थल में आया है। वर्कशॉप संचालक ने यूनियन बैंक का फर्जी एप डाउनलोड कर दिया। एप डाउनलोड करते ही उसके खाते से 3.64 लाख रुपये उड़ गए।

जानकारी के मुताबिक थल मुख्य बाजार में वर्कशॉप संचालक गुरमुख पाल के मोबाइल पर शुक्रवार को यूनियन बैंक का एप व्योम डाउनलोड करने के लिए व्हाट्सएप मैसेज से लिंक भेजा गया।

Ad

जैसे ही उसने एप डाउनलोड किया, उसका गूगल एकाउंट और व्हाट्सएप हैक हो गया। कुछ ही सेकेंड में साइबर ठगों ने उसके यूनियन बैंक के खाते से 3.64 लाख रुपये उड़ा लिए।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में आयोजित वार्षिक मेले की तैयारी पूरी, भारी भीड़ उमड़ने की संभावना, श्रद्धालुओं के दर्शन और सुरक्षा के विशेष इंतजाम

खाते से रकम गायब होने से उसके होश उड़ गए। उसने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कर डूबी रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के कई लोगों के मोबाइल पर यह मैसेज आ चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉