Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार में लाखों श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे, हर-हर गंगे से गूंजा पूरा क्षेत्र

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वारः- कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। गंगा तट हरकी पैड़ी सहित अन्य घाटों पर सुबह से ही लाखों श्रद्धालु स्नान के लिए उमड़ पड़े। ठंडी हवाओं के बावजूद श्रद्धालुओं में उत्साह देखने लायक रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

आधी रात से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। ब्रह्म मुहूर्त में हरकी पैड़ी पर पहुंचकर लोगों ने गंगा में पवित्र डुबकी लगाई। इस मौके पर हर-हर गंगे के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग
Ad

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है। ऐसा विश्वास है कि इस दिन देवता स्वयं पृथ्वी पर आकर गंगा में स्नान करते हैं। इसी आस्था के चलते हरिद्वार में भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पूरे मेला क्षेत्र को 11 जोन और 36 सेक्टरों में विभाजित किया है। हरकी पैड़ी से लेकर बाहरी पार्किंग क्षेत्रों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। घाटों पर जल पुलिस की छह टीमें तैनात हैं, ताकि किसी भी डूबने की घटना को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल

वहीं, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वायड और खुफिया इकाइयों की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त व रही हैं। स्नान क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से कर रही है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे भीड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क रहें और सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉