Medical
उत्तराखण्डधर्म/संस्कृतिरूद्रप्रयाग

पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ईडीसी का गठन, कार्तिक स्वामी मंदिर को तीर्थाटन से जोड़ने के लिए लंबे समय से हो रहे प्रयास

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग:- जनपद में पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन और एडवेंचर को बढ़ावा देने के लिए कार्तिकेय-कनकचौंरी पर्यावरण विकास समिति (ईडीसी) का गठन किया गया है। जनपद में यह पहला मौका है, वन विभाग के आरक्षित क्षेत्र में पर्यटन व एडवेंचर के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए ईडीसी गठित की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

सात सदस्यीय यह समिति कनकचौंरी से कार्तिक स्वामी मंदिर परिसर तक चार किमी पैदल मार्ग के रखरखाव, साफ-सफाई के साथ पर्यटन गतिविधियों को संचालित करेगी। उत्तर भारत के एकमात्र कार्तिकेय मंदिर कार्तिक स्वामी को तीर्थाटन से जोड़ने के लिए लंबे समय से प्रयास हो रहे हैं। यहां प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे हैं, जो क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि के अवसर पर 23 अगस्त को बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन, सांसद अजय भट्ट करेंगे प्रतिभाग
Ad

अब, रुद्रप्रयाग वन प्रभाग ने कार्तिक स्वामी मंदिर और मार्ग के रखरखाव, सफाई के लिए पोगठा और बाड़व गांव के ग्रामीणों के साथ मिलकर सात सदस्यीय ईडीसी गठित की है। यह समिति कनकचौरी से कार्तिक स्वामी मंदिर तक चार किमी पैदल मार्ग से लगे नैनादेवी आरक्षित वन क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधन, जैव-विविधता की सुरक्षा करने के साथ ही तीर्थाटन, पर्यटन और एडवेंचर गतिविधियों को बढ़ावा देगी। रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी देवेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि जनपद में पहली पर्यावरण विकास समिति का गठन किया गया है। इसका उद्देश्य कनकचौरी-कार्तिक स्वामी ट्रैक से लेकर आरक्षित वन क्षेत्र में इको फ्रेंडली कार्य के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मुहैया कराना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान सुनी जनता की समस्याएं, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉