Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

आपदा से नुकसान का जायजा लेने 11 सितंबर को उत्तराखंड आयेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  बीते दिनों उत्तराखंड में आई आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और उसके बाद देहरादून में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम वाराणसी से ही तय होगा। वह मंगलवार को हिमाचल प्रदेश का हवाई सर्वेक्षण कर चुके हैं और अब बुधवार को उत्तराखंड का दौरा करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी शाम करीब चार बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं। हालांकि, पीएमओ की ओर से विस्तृत कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

पीएम के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए शासन-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एयरपोर्ट से लेकर बैठक स्थल तक सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।
उधर, प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर नैनीताल स्थित प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी में 11 से 13 सितंबर तक प्रस्तावित चिंतन शिविर एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है। सचिव नियोजन श्रीधर बाबू अद्दांकी ने आदेश जारी कर कहा कि अपरिहार्य कारणों से शिविर स्थगित किया गया है। माना जा रहा है कि इसके पीछे मुख्य वजह पीएम मोदी का दौरा ही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी अप्रैल में प्रस्तावित यह शिविर स्थगित हो चुका है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉