Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसडीएम की कार डिवाइडर से टकराई, अधिकारी समेत उनकी पत्नी घायल, प्राथमिक उपचार के बाद काशीपुर किया रेफर

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:- यहां से हादसे की एक खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश राज्य के संभल जिले के एसडीएम विकास चंद्रा अपनी पत्नी के साथ रामनगर आ रहे थे। इस दौरान उनकी कार पीरूमदारा क्षेत्र में डिवाइडर से टकरा गई। अधिकारी समेत उनकी पत्नी घायल बताए जा रहे हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार एसडीएम  विकास चंद्रा स्वयं  अपनी कार चला रहे थे। अचानक उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में एसडीएम और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में पीरूमदारा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को काशीपुर के केवीआर अस्पताल रेफर कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

यहां बताते चलें कि पीरूमदारा क्षेत्र में यह हादसा कोई पहली बार नहीं है। इस जगह पर पिछले कुछ महीनों में दस से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके प्रशासन की नींद खुलने का नाम नहीं ले रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डिवाइडर का निर्माण सही ढंग से नहीं किया गया है। बताया जा रहा है यहां पर न तो रिफ्लेक्टिव साइनेज हैं और न ही पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था है। जिस वजह से रात के समय यह स्थान बेहद खतरनाक हो जाता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉