Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, हादसे में एक महिला की मौत, 26 घायल

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- नगर कोतवाली क्षेत्र के सप्तऋषि इलाके में यात्रियों से भारी बस पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि 26 घायल हादसे में एक महिला की मौत 26 घायल बताये जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार बस शांतिकुंज के पास सड़क किनारे बैक की जा रही थी। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई। बस को पलटता देख सामने से आ रहे एक डंपर चालक ने टक्कर से बचाने का प्रयास किया, लेकिन डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में जा घुसा। इस दौरान वहां खड़ी एक बुलेरो भी डंपर की चपेट में आ गई, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन ने लिया चारधाम यात्रा की तर्ज पर पंजीकरण कराने का निर्णय
Ad

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को आनन-फानन में तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है हादसे के दौरान बस में 45 यात्री सवार थे, जिनमें से 26 घायल हो गए। घायलों में एक महिला यात्री की मौत की खबर है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में पहल, प्रत्येक रविवार शाम 6:00 बजे से 6:30 तक दूरदर्शन उत्तराखंड पर प्रसारित किए जाएंगे शैक्षिक व्याख्यान
Ad

हादसे को लेकर शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, जल्द ही बस को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि राजस्थान से डबल डेकर बस में सवार होकर यात्रियों का दल हरिद्वार पहुंचा था। गंगा स्नान के बाद यात्री वापस लौटने की तैयारी में थे। जैसे ही सप्तऋषि क्षेत्र में बस वापस जाने के लिए बैक होने लगी, अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और हाईवे पर ही बस पलट गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉