Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

दिनेश हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा: बाइक और मोबाइल के लालच में गला घोंटकर की थी हत्या

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:-  किच्छा में हुए दिनेश हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाइक और मोबाइल के लालच में पहले दोस्ती की और फिर युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। यह मामला 11 जनवरी को किच्छा क्षेत्र में मिले अज्ञात युवक के शव से जुड़ा था।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान दिनेश पुत्र रूपलाल निवासी मेथी नवदिया, बरेली (उप्र) के रूप में हुई थी। दिनेश काफी समय से रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में रहकर नौकरी कर रहा था। जांच में पता चला कि वह नौ जनवरी को अपनी बहन को भोजीपुरा छोड़ने गया था और अगले दिन उसका शव किच्छा में बरामद हुआ। मृतक के भाई वीरेंद्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो पुलिस टीमों का गठन किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, डिजिटल सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की। हाईवे पर लगे करीब 300 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिनमें दिनेश दो युवकों के साथ आता-जाता दिखाई दिया। कैमरों से पहचान के बाद विजय पाल निवासी रसूलपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली और दीपक मौर्या निवासी मिलक, जिला रामपुर को पूछताछ के लिए किच्छा कोतवाली लाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोन फाइल के सिलसिले में हल्द्वानी से भोजीपुरा गए थे। भोजीपुरा रेलवे स्टेशन के पास शराब की दुकान पर उनकी मुलाकात दिनेश से हुई। दिनेश की महंगी बाइक देखकर उनके मन में लालच आ गया और वहीं पर उसे लूटने व हत्या करने की साजिश रच डाली। दोनों ने दोस्ती का नाटक करते हुए दिनेश को भोजीपुरा से किच्छा तक साथ चलने के लिए मना लिया। रास्ते में उसे अधिक शराब पिलाई और सुनसान जगह पर मौका पाकर उसका गला घोंट दिया। इसके बाद बाइक व मोबाइल लेकर फरार हो गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉