Medical
उत्तराखण्डरूद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम की यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 17 लाख से ज्यादा तीर्थ यात्रियों ने के किए बाबा केदार के दर्शन

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग:- पवित्र केदारनाथ धाम की दूसरे चरण की तीर्थयात्रा ने अब पूरी तरह से रफ्तार पकड़ ली है। इन दिनों प्रतिदिन 10 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। अभी तक 17 लाख 12 हजार से अधिक तीर्थयात्री धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बरसात के दौरान जहां यात्रा की रफ्तार धीमी पड़ गई थी, वहीं अब सुहावने मौसम ने तीर्थयात्रियों के कदम फिर से केदारनाथ की ओर मोड़ दिए हैं। बारिश के दिनों में प्रतिदिन करीब 5 हजार श्रद्धालु ही धाम पहुंच पा रहे थे। अगस्त माह में अतिवृष्टि और भूस्खलन के चलते गौरीकुंड हाईवे और आस्था पथ कई बार बाधित रहे, जिससे जिला प्रशासन को कुछ दिनों के लिए यात्रा स्थगित करनी पड़ी थी।अब मौसम सामान्य होते ही यात्रा ने फिर गति पकड़ ली है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

केदारनाथ में व्यवसाय कर रहे विनोद सेमवाल के अनुसार, दूसरे चरण की तीर्थयात्रा में श्रद्धालु जत्थों के रूप में धाम पहुंच रहे हैं। बरसात के बाद केदारनाथ की पहाड़ियों के तलहटी में खिले हरे बुग्याल और प्राकृतिक सौंदर्य भी तीर्थयात्रियों को आकर्षित कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

सुहावने मौसम और हरियाली के बीच बाबा केदार के जयकारों से संपूर्ण धाम एक बार फिर श्रद्धा और आस्था से गूंज उठा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉