Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बोर्ड परीक्षार्थियों को दी अग्रिम शुभकामनाएं, संयम धैर्य और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने की की दी सलाह

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- आगामी बोर्ड परीक्षाओं के अवसर पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के समस्त परीक्षार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए परीक्षा के मद्देनजर संयम, धैर्य और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला अधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि परीक्षा जीवन की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव अवश्य है, किंतु इसे भय, तनाव अथवा असहनीय दबाव का कारण नहीं बनने दिया जाना चाहिए। परीक्षाएँ ज्ञान और अभ्यास की परख होती है,यह किसी छात्र के व्यक्तित्व, प्रतिभा या भविष्य का अंतिम निर्णय नहीं होती है। उन्होंने परीक्षार्थियों से आग्रह किया कि वे अपनी दिनचर्या को सरल, संतुलित और नियमित रखें। पर्याप्त विश्राम, समयबद्ध अध्ययन और स्वस्थ मनःस्थिति के साथ परीक्षा देने से ही वास्तविक क्षमता का श्रेष्ठ प्रदर्शन संभव हो पाता है। अत्यधिक अंक प्राप्त करने की चिंता कई बार सहज ज्ञान को भी बाधित कर देती है, जबकि स्वाभाविक और शांत मन से किया गया प्रयास अधिक प्रभावी सिद्ध होता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

जिलाधिकारी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे बच्चों पर अनावश्यक अपेक्षाओं का बोझ न डालें। इस समय बच्चों को दबाव या भय नहीं, बल्कि विश्वास, सहारा और स्नेह की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की क्षमता भिन्न होती है और सफलता के मार्ग भी अनेक हैं, यह समझ विकसित करना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि अंक जीवन का एक पड़ाव निर्धारित कर सकते हैं, किंतु जीवन की दिशा नहीं बदल सकते हैं। संयम, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही दीर्घकालीन सफलता की आधारशिला होती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉