Medical
उत्तराखण्डचमोली

हादसा: बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, सैन्य कर्मी की मौत, 10 माह पूर्व हुई थी शादी

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली के थराली तहसील के कोटडीप के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से सैन्य कर्मी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गईं। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। बताया जा रहा सैनिक अपनी बुआ को भिटोली देने उसके गांव थराली जा रहे थे। उनकी 10 माह पहले ही शादी हुई थी और तीन दिन बाद ड्यूटी पर जाना था।थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि नैल कुलसारी निवासी और सैन्य कर्मी दीपक जोशी (29) पुत्र केदार दत्त पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी बुआ के गांव थराली जा रहे थे। इस दौरान कोटडीप के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार
Ad

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायल पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। नैल गांव के ग्राम पंचायत सदस्य गंगा सिंह राणा ने बताया कि जवान दीपक की शादी 10 माह पूर्व ही हुई थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने चेकिंग के दौरान टूरिस्ट बस से 348 कनस्तर अवैध लीसा किया बरामद, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Ad

दीपक होली के समय दो माह की छुट्टी लेकर घर आए थे और तीन दिन बाद ही ड्यूटी पर जाना था। वह अपनी बुआ को भिटोली देने गांव जा रहा था और हादसा हो गया। दीपक गढ़वाल स्काउट में थे और वर्तमान में जोशीमठ में तैनात थे। दीपक अपने पीछे माता-पिता सहित छोटे भाई और पत्नी को छोड़ गए हैं। दीपक की मौत से गांव में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉