Medical
उत्तराखण्डदेहरादूनधर्म/संस्कृतिरूद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा में भगदड़ की झूठी खबर फैलाने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सोशल मीडिया पर रील बनाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग। सोशल मीडिया पर केदारनाथ यात्रा में भगदड़ की झूठी खबर फैलाने के मामले में पुलिस ने जिला सूचना अधिकारी की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की ओर से यात्रा में रील, वीडियो बनाने के साथ ही सोशल मीडिया का उपयोग करने वाले लोगों पर कड़ी नजर रख रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर ने कोतवाली रुद्रप्रयाग में तहरीर दी कि सोशल मीडिया यूजर्स विराट मीणा निवासी टांक, राजस्थान और देवजीत दास निवासी हुगली, पश्चिम बंगाल की ओर से अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर केदारनाथ यात्रा में भगदड़ की झूठी रील व वीडियो प्रसारित की गई है। साथ ही इन दोनों युवकों की ओर से यात्रा व्यवस्था के लिए बनाए गए टोकन काउंटर के बारे में भी भ्रामक पोस्ट साझा की गई है जो निराधार है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में आज मंगलवार को तेज बारिश के आसार, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
Ad

बताया कि केदारनाथ मंदिर परिसर के 15 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, रील बनाना प्रतिबंधित है। ऐसे में इस तरह की झूठी खबर, वीडियो और रील बनाने से धाम आने वाले यात्रियों में भय पैदा होता है और जिले की छवि पर असर पड़ता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने की कार्यवाही: रामनगर और कालाढूंगी क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, नमूनों को जांच के लिए भेजा ऊधमसिंहनगर प्रयोगशाला
Ad

जिला सूचना अधिकारी की तहरीर पर दोनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर, पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने कहा कि केदारनाथ यात्रा के बारे में भ्रामक वीडियो को डाउनलोड कर स्वयं के प्रोफाइल पर या इस तरह के वीडियो को साझा और प्रचारित करने पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉