Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

आईएमए हल्द्वानी की नई कार्यकारिणी का गठन, डॉ पंकज महेश अध्यक्ष और डॉ दीपक अग्रवाल को मिली सचिव पद की जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- आईएमए हल्द्वानी वर्ष 2026 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से डॉ पंकज महेश को अध्यक्ष एवं डॉ दीपक अग्रवाल सचिव नियुक्त किए गए।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा डॉ एनएस भट्ट को आइएमए का संरक्षक व डॉ प्रदीप पांडे, डॉ कुसुम ओली एवं डॉ धीरेंद्र बनकोटी उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए।
डॉ अमरेंद्र कुमार, डॉ रोहित गोयल एवं डॉ प्रतिभा जुयाल उपसचिव बनाए गए इसके अलावा डॉ सिद्धार्थ पांडे, डॉ गौरव पुरोहित, डॉ पंकज गुप्ता, डा. केसी लोहनी, डॉ केसी शर्मा, डॉ नीलाम्बर भट्ट, डॉ राघव पांडे डॉ जेएस खुराना, डॉ जेएस भंडारी, डॉ. आरजेके सिंह डॉ अजय पांडे, डॉ रितु त्रिपाठी, डॉ तनिका पांडे, डॉ डीसी पंत, डॉ मनोज जोशी, डॉ संजय सिंह आदि ने भी कार्यभार ग्रहण किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

नवनियुक्त अध्यक्ष डा. पंकज महेश एवं डॉ दीपक अग्रवाल ने पूर्व अध्यक्ष डॉ उपेंद्र ओली एवं पूर्व सचिव डॉ प्रदीप पांडे को सफल कार्यकाल के लिए बधाइयां दीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

इस अवसर पर आगामी वर्ष में प्रशासन व राज्य सरकार से चिकित्सकों की समस्याओं के निवारण का अनुरोध किया गया, सचिव डॉ दीपक अग्रवाल ने कहा कि चिकित्सक हमेशा जन स्वास्थ्य के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में निशुल्क मेडिकल एवं जांच शिविर की सुविधा उपलब्ध कराते रहते हैं जो आगे भी जारी रहेगी, कुमाऊं क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य देने के लिए आईएमए हमेशा सेवा में तत्पर रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉