Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

उत्तराखंड से रुस पढ़ाई करने गए युवक को जबरन यूक्रेन वार में भेजा, परिजनों ने विदेश मंत्रालय से संपर्क कर सकुशल वापसी की लगाई गुहार

ADVERTISEMENTS Ad

सितारगंज:-  पढ़ाई के लिए रूस गए ऊधमसिंह नगर जिले के शक्तिफार्म के एक युवक को जबरन सेना में भर्ती करा दिया गया। उसने बताया कि उसे यूक्रेन भेजा जा रहा है। 30 अगस्त से युवक का परिजनों से सम्पर्क टूट गया है। इससे परिजन परेशान हैं। उन्होंने विदेश मंत्रालय से पत्राचार कर युवक की सकुशल वापसी की गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

स्वच्छता जागरूकता अभियान शक्तिफार्म कुसमोठ के दीपू मौर्या पुत्र राजबहादुर मौर्या ने विदेश मंत्रालय को 5 सितंबर को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजा है। इसमें दीपू ने कहा है कि उनका छोटा भाई 30 वर्षीय राकेश कुमार स्टडी वीजा पर इसी वर्ष 7-8 अगस्त को रूस पहुंचा था। उसने रूस पहुंचकर फोन पर जानकारी दी है कि वह विषम कठिन परिस्थितियों में है। उन्होंने विदेश मंत्रालय से तत्काल हस्तक्षेप कर उनके भाई को सकुशल वापस लाने की गुहार लगाई है। दीपू के अनुसार, राकेश ने रूस से 30 अगस्त को बात की थी। उसने बताया था कि उसे रूसी सेना में जबरन भर्ती करा दिया गया है। ट्रेनिंग के बाद उसे यूक्रेन भेजा जा रहा है। उनका कहना है कि राकेश से अब किसी प्रकार का सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। विदेश मंत्रालय से भी अभी तक कोई आश्वासन नहीं मिला है। उन्होंने भारत सरकार से राकेश की सकुशल देश वापसी की गुहार लगाई है। दीपू ने बताया कि उन्होंने अपने भाई की सकुशल वापसी के लिए रूस में भारत के दूतावास से संपर्क किया था। वहां उसके साथ हुई घटना की जानकारी दर्ज कराई। साथ ही उसके सकुशल वापसी की गुहार लगाई। उसने विदेश मंत्रालय से भी संपर्क करने की कोशिश की है। बताया कि स्थानीय प्रशासन को भी उसके भाई के लापता होने की जानकारी दी है। वहीं वह जनप्रतिनिधियों से भी मदद लेने के लिए सम्पर्क कर रहे हैं। बताया कि राकेश ने रूसी सेना की ड्रेस में फोटो भेजी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम स्कूल में अग्निशमन विभाग के सहयोग से जागरूकता कार्यशाला का आयोजन, सुरक्षा एवं बचाव के बारे में विस्तार से दी जानकारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉