Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सीडीओ अरविंद कुमार पाण्डे पैदल पहुंचे कार्यालय, अधिकारियों और कर्मचारियों से की अपील, वाहन का उपयोग करें सीमित

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- डीएम ललित मोहन रयाल के ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के क्रम में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे स्वयं पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ईंधन की बचत अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जनपद के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि दैनिक कार्यों में वाहनों का सीमित उपयोग करें तथा अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें, ताकि ईंधन की खपत को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि पैदल चलना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि इससे पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति छोटी-छोटी दूरी के लिए वाहन के बजाय पैदल चलने की आदत अपनाए, तो ईंधन बचत के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा मिलेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

मुख्य विकास अधिकारी ने भीमताल विकास भवन परिसर सहित विकास विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों से ईंधन बचाव अभियान को जन सहभागिता के रूप में अपनाने की अपील की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉