Medical
उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर तत्काल डामरीकरण के दिए सख्त निर्देश, देरी करने पर होगी कार्रवाई

नैनीताल:-  जनपद के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की स्थिति पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों को फोन कर सड़कों की बदहाली और डामरीकरण कार्य में हो रही देरी पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए जनपद के सभी क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर तत्काल डामरीकरण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब डामरीकरण कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि पहले ही स्वीकृत हो चुकी है, तो फिर धरातल पर काम शुरू क्यों नहीं हो रहा है?

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे कालाढूंगी, क्षेत्र के विकास के लिए की छह महत्वपूर्ण घोषणाएं, महिलाओं के लिए नए रोजगार के अवसर खोलने का ऐलान
Ad

उन्होंने कहा कि जनता को खराब सड़कों के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि विभाग बजट मिलने के बाद भी सुस्त रवैया अपनाए हुए है।

ADVERTISEMENTS Ad

अधिकारियों को चेतावनी देते हुए मंत्री ने कहा, “विकास कार्यों और जनता की सुविधा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री कैड़ा ने कहा चाफी से पदमपुर धारी, रानीबाग से भीमताल, धारी से कसियालेख, टकूरा से जमराडी, रामगढ़ सेकैचीधाम, सहित नैनीताल जनपद के दर्जनों मोटर मार्गो पर डामरीकरण के लिए जो धनराशि स्वीकृत हुई है, उसका उपयोग कर समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण डामरीकरण का कार्य पूरा करें।

यह भी पढ़ें 👉  अस्पताल परिसर में हुई युवक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विकास कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राथमिक स्तर पर सबसे अधिक क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत कार्य शुरू कराएं और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि कार्य में देरी पाई गई या डामरीकरण की गुणवत्ता में कोई कमी मिली, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉