Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने कार्यभार संभाला, कहा साइबर क्राइम पर अंकुश लगाना, महिला सुरक्षा उनके मुख्य एजेंडे में शामिल

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। रिद्धिम अग्रवाल ने आईजी कुमाऊं का कार्यभार संभाल लिया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि मैन्युअल पुलिसिंग को मजबूत करना, साइबर क्राइम पर अंकुश लगाना, अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा उनके प्रमुख एजेंडे में शामिल हैं। आईजी ने कहा कि कुमाऊं रेंज के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करके बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित की जाएगी। अपराध पर नियंत्रण के साथ-साथ पर्यटन और धार्मिक पर्यटन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना भी एक बड़ी चुनौती होगी, जिस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। रिद्धिम अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि फरियादियों से बदसलूकी करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार
Ad

उन्होंने कहा कि थानों और चौकियों में शिकायतकर्ताओं को बार-बार चक्कर न लगाने पड़े, इसके लिए एक मजबूत व्यवस्था तैयार की जाएगी। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की काउंसलिंग कर उनकी कार्यशैली में सुधार लाया जाएगा ताकि आमजन को न्याय मिलने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि साइबर क्राइम पर विशेष फोकस रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऑनलाइन ठगी या अन्य साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें। साथ ही, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी विशेष रणनीति तैयार की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी निगरानी बढ़ाई जाएगी और गश्त को और प्रभावी बनाया जाएगा। रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि कुमाऊं की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिले में खराब सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जताई नाराजगी, जल्द से जल्द डामरीकरण करने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉