Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

महिला से दुष्कर्म और लाखों रुपए की ठगी करने वाला फर्जी बाबा गिरफ्तार, खुद को बताता था आध्यात्मिक गुरु

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर:- एक महिला से दुष्कर्म के आरोपी और तीन लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले कथित बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पहले वह सपेरे का काम करता था और इसके बाद बाबा बनकर लोगों से ठगी करने लगा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक आठ जून को एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि रम्पुरा निवासी राम भगत ने अपने ऊपर दिव्य शक्ति आने की बात कही थी। वह उसके घर की जमीन में धन गड़ा होने की बात कहकर 21 मार्च की शाम उनके घर आया। गड्ढा खोदकर मरा सांप डाल दिया। आरोप है कि यहां उसने जबरन दो बार दुष्कर्म किया। इसके अगले दिन अपने मोबाइल पर उसकी अश्लील वीडियो दिखाकर पांच लाख रुपये ले लिए। वहीं थाना निवासी एक महिला ने राम भगत पर आस्था के नाम पर चार लाख रुपये और एक युवक ने 22 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। तीनों मामलों में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। एसएसपी ने बताया टीम ने आरोपी राम भगत को डिग्री कॉलेज रामपुर रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने आरोपी को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये के इनाम देने की घोषणा की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

आरोपी बाबा को महंगे कपड़े और गाड़ियों का शौक है। इस शौक में वह किराये पर महंगे गाड़ियां भी लेता था। महंगी चीजों की शान दिखाकर प्रभावशाली बोलचाल से आम लोगों के बीच एक विश्वसनीय और खुद को संपन्न व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत करता था और खुद को आध्यात्मिक गुरु भी बताता था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉