Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

कल 6 फरवरी को अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंच सकते हैं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, आगमन को लेकर प्रशासन ने की तैयारियां शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तर प्रदेश के सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 6 फरवरी को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंच सकते हैं। प्रस्तावित दौरे के दौरान मुख्यमंत्री एक निजी समारोह में शामिल होने के साथ-साथ यमकेश्वर क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज में नवनिर्मित कक्षा कक्षों के लोकार्पण कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं। उनके संभावित आगमन को लेकर क्षेत्र में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस क्षेत्र से गहरा शैक्षणिक और भावनात्मक जुड़ाव रहा है। जनता इंटर कॉलेज चमकोट खाल में उन्होंने कक्षा 9 तक की पढ़ाई की थी। यही कारण है कि उनके संभावित दौरे को स्थानीय लोगों और शिक्षा जगत के लिए विशेष महत्व का माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

पंचूर गांव में जन्मे योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा यहीं से प्राप्त की। उन्होंने कक्षा 1 से 5 तक प्राथमिक विद्यालय पंचूर में अध्ययन किया। इसके बाद कक्षा 6 से 8 तक जूनियर हाई स्कूल बिथ्याणी से शिक्षा ग्रहण की।

ADVERTISEMENTS Ad

कक्षा 10 की पढ़ाई उन्होंने खाड़ी हाई स्कूल, नरेंद्र नगर (टिहरी गढ़वाल) से पूरी की। वहीं कक्षा 11 और 12 की पढ़ाई भरत मंदिर इंटर कॉलेज, ऋषिकेश से की। स्नातक की पढ़ाई उन्होंने कोटद्वार महाविद्यालय से पूरी की थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह

सुरक्षा और व्यवस्थाओं में जुटा प्रशासन मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। अधिकारियों के अनुसार यमकेश्वर और बिथ्याणी क्षेत्र में हेलिपैड तैयार किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कार्यक्रम स्थल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री के दौरे की आधिकारिक पुष्टि अभी प्रशासन की ओर से नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के आगमन से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और शिक्षा से जुड़े संस्थानों को विशेष पहचान प्राप्त होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉