Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जोस्यूड़ा में स्वास्थ्य और सड़क संबंधी शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को दिए निर्देश, टीम ने लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान का दिया आश्वासन

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  ओखलकांडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केद्र जोस्यूड़ा में स्वास्थ्य  और गांव में सड़क आदि से संबंधित समस्याओं के संबंध में लगातार आ रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल को आवश्यक निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में सोमवार को प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी गोपाल गिरी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम जोस्यूड़ा गांव पंहुची। टीम ने गांव में जाकर चिकित्सालय का निरीक्षण करने के साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन की जर्जर स्थिति पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग को तात्कालिक रूप से भवन की जो भी मरम्मत हो सकती है उसका प्रस्ताव तैयार करते हुए कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

उन्होंने कहा कि उक्त चिकित्सालय भवन के स्थान पर नया भवन निर्माण किए जाने के संबंध में भी ग्रामीण निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग व खंड विकास अधिकारी संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत कर नए भवन का प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराएं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान ग्रामीणों द्वारा चिकित्सालय के चारों ओर सुरक्षा के दृष्टिगत चहारदीवारी निर्माण किए जाने की मांग के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि चिकित्सालय की चहार दीवारी के निर्माण हेतु 9 लाख रुपए की धनराशि जिला योजना से स्वीकृत हुई है, इसका निर्माण कार्य एक सप्ताह के भीतर ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा प्रारंभ कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त चिकित्सालय तक मंडी परिषद द्वारा पूर्व में निर्मित संपर्क मार्ग की मरम्मत के संबंध में भी ग्रामीणों द्वारा मख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया इस संबंध में उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मंडी परिषद के माध्यम से मार्ग को भी ठीक कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण

ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी को मुख्य सड़क मार्ग की मरम्मत शीघ्र किए जाने की भी मांग रखी, इस संबंध में मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग भवाली ने अवगत कराया कि क्षेत्र की विभिन्न सड़कों में सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य भी होना है।

इस दौरान चिकित्सालय में पेयजल की किसी प्रकार की समस्या मौके पर नहीं पाई गई। निरीक्षण के के दौरान क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉