Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/देहरादून:- उत्तराखंड में हो रही बारिश ने पहाड़ से मैदान तक लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार रविवार को राज्य के कई पर्वतीय जिलों के लिए भारी बारिश की संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां बिजली गरजने के साथ तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। विभाग ने 25 अगस्त को भी पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं, 27 अगस्त तक पूरे प्रदेश में लगातार तेज बारिश होने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन, सड़क बाधित होने और नदियों के उफान का खतरा मंडरा रहा है। पहाड़ी रास्तों पर सफर करने वाले यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड पर रखा है और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे आवश्यक न होने पर यात्रा से बचें और नदी-नालों के किनारे न जाएं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर सख्ती बरतने के दिए निर्देश, उल्लंघन करने पर डीलर को देना होगा लाइफटाइम टैक्स का 15 गुना जुर्माना
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉