Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में दिन में तेज धूप, सुबह-शाम बढ़ती ठंड से मौसम का बदला मिजाज, पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार को बदल सकता है मौसम

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  उत्तराखंड में सुबह और शाम बढ़ती ठंड और दिन में तेज धूप के चलते मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। चटख धूप के कारण दिन में गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सूरज ढलते ही तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिन तक मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहने की संभावना है। मंगलवार से गुरुवार तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश के आसार कम हैं। इस दौरान दिन में धूप खिलने से गर्मी का अहसास बना रहेगा, जबकि सुबह और शाम ठंड का असर बढ़ सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कार के नीचे नवजात को बेसहारा छोड़ा, लोगों की सतर्कता से बच्ची समय पर पहुंची अस्पताल, घटना ने खड़े किये कई सवाल
Ad

शुक्रवार को पहाड़ों में मौसम बदलने की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट ले सकता है। पहाड़ों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बीते दिवस कार के नीचे मिली मासूम की इलाज के दौरान मौत, मां और नानी समेत पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, इलाज का खर्च नहीं उठा पाने की बात कह रहे आरोपी
Ad

फिलहाल प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर बना हुआ है। ऐसे में लोगों को सुबह-शाम ठंड से बचाव करने और दिन में तेज धूप के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा करने वाले मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉