Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

एसकेएम स्कूल में विद्यार्थियों ने मतदान कर अपने प्रतिनिधियों का किया चुनाव, शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- रामपुर रोड स्थित एसकेएम स्कूल में आज अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में विद्यार्थी परिषद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर विद्यालय में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए विद्यार्थियों ने मतदान कर अपने प्रतिनिधियों का चुनाव किया।
विद्यार्थी परिषद प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व की भावना एवं स्कूल के प्रति अपने कार्यों एवं उत्तरदायित्व को समझने एवं उनका पालन करने की क्षमता का विकास करना है।
चुनाव में विजय प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad

इस वर्ष निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन हुआ:
> हेड बॉय: दीपांशु कुमार
> हेड गर्ल: दीक्षा मेलकानी
> कल्चरल हेड: देवांगी दुबे
> स्पोर्ट्स कैप्टन (बॉय): वेदांत जोशी
> स्पोर्ट्स कैप्टन (गर्ल्स): खुशी आर्या
> ग्रीन हाउस कैप्टन: अर्सली शर्मा
> ब्लू हाउस कैप्टन: मानस जोशी
> रेड हाउस कैप्टन: अमन भगत
> यलो हाउस कैप्टन: शुभ सागर

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं
Ad

विद्यालय प्रबंधन से यूसी जोशी, सचिव पुष्पा जोशी,प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा, प्रशासक ऋषभ जोशी, भामिनी जोशी व शिक्षकों ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉