Medical
उत्तराखण्डरूद्रप्रयाग

पांच साल के मासूम को मां के हाथ से झपटकर ले गया गुलदार, पूरे गांव में दहशत का माहौल, बच्चे की तलाश जारी, ग्रामीणों ने की प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग:-  जिला रुद्रप्रयाग के अंतर्गत सिन्द्रवाणी गांव में मंगलवार को यहां गुलदार ने पांच साल के मासूम बच्चे को उसकी मां के हाथ से झपटकर जंगल की ओर खींच लिया। घटना के बाद से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है, जबकि बच्चे की तलाश लगातार जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने बताया कि शाम करीब पांच बजे पांच वर्षीय दक्ष पुत्र हेमंत सिंह अपनी मां के साथ घर के आंगन में था। इसी दौरान अचानक झाड़ियों से निकलकर आए गुलदार ने बच्चे पर झपट्टा मारा और मां के हाथ से उसे छीनकर जंगल की ओर भाग गया। मां के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक गुलदार पूरी तरह ओझल हो चुका था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

घटना के तुरंत बाद गांव के लोग एकजुट होकर बच्चे की तलाश में जुट गए। जंगल और आसपास के इलाकों में ग्रामीणों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। वहीं, गांव में बच्चों और महिलाओं को लेकर खासा डर बना हुआ है और लोग घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल ने कहा कि क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से जल्द से जल्द प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

फिलहाल ग्रामीण प्रशासन और वन विभाग से मदद की उम्मीद लगाए हुए हैं। पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और गुलदार की तलाश के साथ बच्चे को ढूंढने के प्रयास जारी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉