Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

भारत को जानो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर एसकेएम स्कूल सम्मानित, प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर किया उत्साहवर्धन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  भारत विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित “भारत को जानो” प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सहभागिता एवं सफल आयोजन के लिए एसकेएम स्कूल के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को “गुरु वंदन छात्र अभिनंदन” प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा दीक्षा मेलकानी (कक्षा 12, ह्यूमैनिटीज) एवं छात्र मोनू देवल (कक्षा 11, साइंस) ने प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं परीक्षा के सफल संचालन एवं आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए शिक्षक विनोद तिवारी तथा शिक्षिका भावना कैड़ा (परीक्षा इंचार्ज) को भी सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू, अब छात्रों को मिलेगी सेमेस्टर वार फीस जमा करने की सुविधा, प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित
Ad

इस अवसर पर भारत विकास परिषद की ओर से एकता अग्रवाल एवं उनकी टीम ने सभी सम्मानित प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा ने सभी टीम सदस्यों का स्वागत करते हुए हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि “भारत को जानो” प्रतियोगिता विद्यार्थियों के नैतिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय ज्ञान के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भविष्य में भी विद्यालय इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन करता रहेगा तथा अधिकाधिक विद्यार्थियों को इसमें प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून देरी से आने की संभावना, गर्मी और उमस ने लोगों को किया परेशान, हल्की बारिश से लोगों को मिली राहत

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ देश की संस्कृति, इतिहास एवं मूल्यों से जुड़ने का सशक्त माध्यम हैं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होती हैं।

इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्या भामिनी चौहान जोशी, प्रशासक ऋषभ जोशी, समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉