Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

स्कूटी सवार ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर, घायल

ADVERTISEMENTS Ad

मोटाहल्दू। मंगलवार को मोतीनगर में सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं स्कूटी सवार युवक भी घायल हो गया। जिसे न गश्त कर रहे आरटीओ विभाग के उप निरीक्षक  ने अस्पताल पहुंचाया। दोपहर मोतीनगर स्थित नर्सरी से पौधे लेकर वापस लौट रहे बुजुर्ग चंद्र सिंह पुत्र मानसिंह 66 वर्ष, निवासी देवरुख राठी पिथौरागढ़ हाल निवासी मोतीनगर जैसे ही सड़क पार कर रहे थे कि लालकुआं से हल्द्वानी की ओर आ रहे स्कूटी  में सवार दीपक गोस्वामी पुत्र रमेश गोस्वामी उम्र 21 वर्ष, घोड़ानाला बिंदुखत्ता लालकुआं ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, वही स्कूटी सवार को भी चोटे आई है। घटना के तुरंत बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 109 में गश्त कर रहे उपनिरीक्षक व स्थानीय लोगों ने प्राइवेट वाहन से उन्हें अस्पताल भिजवाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम स्कूल में अग्निशमन विभाग के सहयोग से जागरूकता कार्यशाला का आयोजन, सुरक्षा एवं बचाव के बारे में विस्तार से दी जानकारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉