Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में फेंसिंग प्रतियोगिता का किया निरीक्षण, देश के 26 राज्यों से लगभग 500 खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- सीएम के निर्देशानुसार कुमाऊं कमिश्नर/सचिव मुख्यमंत्री, दीपक रावत, ने मंगलवार को अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित फेंसिंग प्रतियोगिता का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं और सुविधाओं की भी जानकारी ली।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ तथा किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, साथ ही, इंडोर स्टेडियम में एसी के तापमान की निगरानी हेतु टेम्परेचर मॉनिटरिंग डिवाइस लगाने के निर्देश भी दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

उन्होंने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम के उपकरणों के दीर्घकालीन रख रखाव हेतु शासन से अनुरोध किया गया है कि इसके लिए सरकार अथवा पेशेवर संस्थानों को अधिकृत किया जाए, ताकि उपकरणों का सही और समयबद्ध रखरखाव हो सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

गौरतलब है कि अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में फेंसिंग प्रतियोगिता 8 सितम्बर से 12 सितम्बर तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देश के 26 राज्यों से लगभग 500 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

निरीक्षण के अवसर पर फेंसिंग एसोसिएशन के महासचिव राजीव मेहता, उपनिदेशक खेल रशिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, तहसीलदार मनीषा बिष्ट सहित खिलाड़ी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉