Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने जनसुनवाई कर विभिन्न समस्याओं का किया समाधान, ई-रिक्शा स्वामी को 10 हजार रुपए की धनराशि वापस दिलायी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंगलवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनसुनवाई कर विभिन्न पक्षों  की समस्याओं का समाधान किया।

ADVERTISEMENTS Ad

जनसुनवाई में आयुक्त श्री रावत ने ई-रिक्शा स्वामी ईश्वर प्रसाद को एजेन्सी से 10 हजार की धनराशि वापस दिलाई। जनसुनवाई में ईश्वर प्रसाद निवासी तीनपानी हल्द्वानी ने बताया कि उन्होंने यात्री एजेन्सी ट्रान्सपोर्ट नगर हल्द्वानी से 27 मई 2024 को 1,87000/रूपये में ई रिक्शा क्रय किया था। जिसकी एक वर्ष की वारंटी दी गई थी जिसमें आन्तरिक पार्ट्स व टूटफूट एजेन्सी के द्वारा किया जाना था, लेकिन 6 माह के बाद ई-रिक्शा एजेन्सी में मरम्मत हेतु भेजा गया, एजेन्सी द्वारा ऑरिजनल पार्ट्स के स्थान पर डुप्लीकेट पार्टस डाल दिये गये जिससे ई-रिक्शा में बार-बार खराबी आ रही थी। उन्होंने बताया कि बाजार से ई-रिक्शा रिपेयरिंग करवाया गया जिसमें उनके 10 हजार धनराशि व्यय हुई।ईश्वर प्रसाद ने ई-रिक्शा के पार्ट्स जो मरम्मत के उपरान्त बदलवाये गये आयुक्त के सम्मुख प्रस्तुत किये। उन्होंने बताया कि वह मजदूर है और बैंक की किस्त भी देनी है। उन्होंने आयुक्त से ई-रिक्शा मे मरम्मत में लगी 10 हजार की धनराशि एजेन्सी स्वामी से वापस दिलाने की मांग की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा
Ad

आयुक्त के सम्मुख जो पार्ट्स प्रस्तुत किये गये वह सही कम्पनी के नहीं पाये गये। आयुक्त ने मौके पर 10 हजार की धनराशि एजेन्सी स्वामी से ईश्वर प्रसाद को वापस देने के निर्देश दिये साथ ही आयुक्त ने आरटीओ संदीप सैनी को शहर में सभी ई-रिक्शा एजेन्सी के जांच के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा दोषी पाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, सड़क निर्माण को प्राथमिकता देते हुए कार्य पूर्ण करने के निर्देश, पेड़ बचाओ अभियान के तहत संतुलित विकास को बढ़ावा देने पर जोर

अमलतास सोसाइटी हल्द्वानी कालोनी वासियों द्वारा आयुक्त को बताया गया कि उनको कालोनी में एजीएम करानी है जिसमें कालोनाईजर द्वारा विरोध किया जा रहा है। जिस पर आयुक्त ने कहा कि एजीएम कराने में कोई विरोध उत्पन्न करता है उसके विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश सम्बंधित को दिये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉